फिरोज़ाबाद: जीआरपी शिकोहाबाद क्षेत्र मक्खनपुर की तरफ दो सौ मीटर पर एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत, धड़ व टांगे हुई अलग
बताया गया बीती रात जीआरपी शिकोहाबाद क्षेत्र मक्खनपुर की तरफ दो सौ मीटर पर एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। उसकी फिलहाल शिनाख़्त नही हो सकी है, उम्र करीबन 29 वर्ष बताई गई है। जीआरपी शिकोहाबाद पुलिस ने बताया खम्भा नम्बर 1212/3234 अपडाउन के पास की घटना है। शव पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।