मानिकपुर: सरैया चौकी क्षेत्र में भांजे ने दबंगई दिखाते हुए मौसी को लाठी से पीटा, हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
शुक्रवार शाम 7:20 बजे पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगीचा पुरवा, ग्राम पंचायत सरैया में कोमल नाम के युवक ने बच्चों को पीटते समय बचाने पहुंची मौसी चुनवादिया पत्नी रामबदल पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर घायल महिला को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, पीड़ित पक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की।