शाहजहांपुर: सपा के प्रचार में पैदल गांव-गांव घूम रहे गुड्डू कश्यप को लखन प्रताप ने भेंट की साइकिल, क्या कुछ कहा सुनिए
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जनपद प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य के शाहजहांपुर आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुटे कार्यकर्ता गुड्डू कश्यप को सपा नेता लखन प्रताप सिंह उर्फ लखपत ने साइकिल भेंट की।