पटना ग्रामीण: आलमगंज में डबल मर्डर स्थल पर पहुंचे पटना SSP अवकाश कुमार, 5 खोखे बरामद
आलमगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने सोमवार की सुबह पति-पत्नी और बेटी को गोली मार दी। इस हादसे में पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पति अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद पटना SSP अवकाश कुमार भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।