मंडला: ग्राम सिलगी के घर में निकला अजगर, लोगों में दहशत का माहौल, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Mandla, Mandla | Jun 17, 2026 बम्हनी बंजर के समीप स्थित सिलगी गांव में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे एक घर में अजगर निकल आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घर के पास रखे बांस के ढेर में अजगर छिपा हुआ था। अचानक उसकी मौजूदगी का पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए अजगर से दूरी बनाए रखी और संबंधित विभाग को सूचना दी।