बकावंड: बस्तर की कला देख जयपुर के विशेषज्ञ हुए मुग्ध, डिजाइन और ब्रांडिंग से बदलेगी शिल्पकारों की तकदीर
1 मई 2026/ बस्तर की पावन धरा पर सदियों से जीवंत पारंपरिक शिल्पकला अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी नई चमक बिखेरने को तैयार है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में राजस्थान की प्रतिष्ठित संस्था, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन जयपुर के एक विशेषज्ञ दल ने 30 अप्रैल 2026 को बस्तर के ग्रामीण अंचलों का दौरा कर यहाँ के हस्तशिल्प की बारीक