कांके: रांची में बारात से पहले दूल्हे ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Kanke, Ranchi | Nov 30, 2025 सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर 5 में शादी को खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दूल्हे की आत्महत्या से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। दरअसल नितेश पांडे नामक युवक जो रेलवे में कार्यरत था उसकी आज शादी थी, लेकिन इससे पहले ही किशोरगंज से रोड नंबर 05 स्थित नितेश पांडे ने अपने ही कमरे में फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली।