युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कथित मारपीट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में जिस प्रकार लात-घूंसे चलने की घटना सामने आई है, उससे पार्टी के भीतर अराजकता की स्थिति उजागर होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने रातोंरात साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर प्रमोद तिवारी की पुत्री को यह जिम्मेदारी सौंप दी। रोहित ने इसे परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला फैसला बताया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी में ही अराजकता की स्थिति पैदा कर चुके हैं और देश में भी ऐसी स्थिति लाना चाहते हैं। रोहित कुमार सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब राहुल गांधी अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं, तो वे देश को कैसे संभालेंगे?
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रोहित ने कहा कि देश का नौजवान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को साक्षी मानकर भारत में रामराज्य स्थापित करने का संकल्प लेगा।
#RohitkumarSingh #RahulGandhi #Congress