टीकमगढ़: सागर रोड पर महाकाल बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल
आज दिन मंगलवार को सुबह 8 बजे इंदौर से टीकमगढ़ आ रही महाकाल कंपनी की बस गोगा वेर मंदिर के पास पलट गई जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार सामने से आए ट्रक को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई सूचना मिलती ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया