चकिया: मुजफ्फरपुर में छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी के ननिहाल आया था मृतक
मुजफ्फरपुर गांव में पत्नी के ननिहाल आए 38 वर्षीय युवक गुड्डू बिंद की छत से गिरने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस द्वारा आज शनिवार दोपहर 01 बजे बताया गया की मृतक की पहचान गुड्डू बिंद (38) निवासी बेदवा पर (सरने), थाना अलीनगर, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। बताया गया कि वह शुक्रवार शाम अपनी पत्नी के साथ मुजफ्फरपुर स्थित ननिहाल आया था।