विदिशा नगर: शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 9 लोग गिरफ्तार, SDM कोर्ट ने दी जमानत
व्यापार महासंघ के नए पदाधिकारी ने अपने व्यापारिक हित के लिए पदभार संभालने के बाद पहले घटनाक्रम में रविवार देररात 11 बजे एसडीएम कोर्ट खुलवाई और व्यापारियो की जमानत कराई। बता दें की पीतलमिल चौराहे पर शराब दुकान को पुराने स्थान पर लाने का स्थानीय दुकानदार और रहवासी विरोध कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने रविवार शाम को चक्का जाम भी किया था। पुलिस ने 9लोगो को पकडा था।