कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2024 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। आजसू ने संकल्प पत्र के जरिए राज्य की जनता को 30 गारंटी दी है. जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह नारी सम्मान योजना के तहत देने का वादा किया गया है।