नोहर: नोहर फेफाना पुलिस थाना में एक व्यक्ति की मर्ग दर्ज
नोहर फेफाना पुलिस थाना में एक जने की मर्ग दर्ज मिली जानकारी के अनुसार पदमपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र राधा कृष्ण ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई विनोद कुमार व उसका बेटा नितेश खेत में बनी पानी की डिग्गी से खेत में पानी लगाने के लिए निकले थे इंजन चलाने के लिए विनोद कुमार डिग्गी में से पानी लाने के लिए निकला तो पर उसका फिसल गया डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।