नावकोठी: नावकोठी पावर हाउस के निकट किराना दुकानदार के साथ मारपीट,थाना में की गई लिखित शिकायत
नावकोठी पावर हाउस के निकट एक किराना दुकानदार के साथ मारपीट हुई है। पीड़ित जफर आलम ने नावकोठी थाना में लिखित शिकायत की है। उसने अपने आवेदन में बताया है कि हसनपुर बागर के मो जिबारूल एवं अन्य लोगों ने लाठी डंडे एवं लोहे के राॅड लेकर दुकान पर आये। मेरा पुत्र उसे वक्त ग्राहक को सामान दे रहा था उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट किया।