कोल: OLF स्कूल के बाहर खड़े वाहनों के चालान काटने पर यातायात पुलिस के खिलाफ अभिभावकों ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Apr 10, 2026 रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों की यातायात पुलिस ने चालान कर दिए। एक साथ भारी मात्रा में चालान होता देख सभी अभिभावक इकट्ठा हो गए और हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना सीओ यातायात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते लोगों को शांत कराया।