पचरुखी: पचरुखी पोस्ट ऑफिस के सामने बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल, अस्पताल में कराया गया इलाज
पचरुखी पोस्ट ऑफिस के सामने रविवार को बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आन्दर निवासी तौफीक आलम अपने किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी पचरुखी पोस्ट ऑफिस के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।