नवाबगंज: जिले में आयुष्मान योजना का विस्तार, अब सड़क हादसा पीड़ितों को ₹1.5 लाख तक मुफ्त कैशलेस इलाज, बाराबंकी में दिखा असर
आयुष्मान योजना की नई व्यवस्था के तहत आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में घायलों को ₹1.5 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा हादसे के बाद शुरुआती 7 दिनों तक लागू रहेगी, जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा और “गोल्डन ऑवर” में इलाज सुनिश्चित होगा। बाराबंकी जिले में इस योजना का असर भी देखने को मिला है।