मुंगेर: मुंगेर में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की पहल, मार्च 2027 तक चालकों का विशेष प्रशिक्षण अभियान: DTO
Munger, Munger | May 11, 2026 मुंगेर में सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की है। जिला परिवहन कार्यालय सभागार में सरकारी और गैर सरकारी वाहन चालकों को सुरक्षित एवं रक्षात्मक ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अभियान मार्च 2027 तक चलेगा।