शिवपुरी नगर: पोहरी SDM जेपी गुप्ता के खिलाफ FIR: MP राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में दर्ज एफआईआर का मामला गरमा गया है। मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की शिवपुरी जिला इकाई ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर अर्पित वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और त्वरित जांच की मांग की है।