गुमला: बसुवा बरहा टोली के डरहा पतरा टोली में युवक का शव बरामद, तौलिया से गला घोटकर की गई हत्या
Gumla, Gumla | Sep 3, 2025 गुमला जिला के सदर प्रखंड के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुवा बरहा टोली के डरहा पतरा टोली में एक युवक शव बुधवार को टोटो थाना की पुलिस ने बरामद किया।इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गया। मौके पर ग्रामीणों में मनवर अंसारी ने बताया की कर्मा का त्यौहार है और वहां पर डाली काटने के लिए ग्रामीण गए थे जिस दौरान एक युवक का शव देखा गया।