दतिया नगर: ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त हुई, मृतक डोंगरपुर का निवासी, पोस्टमार्टम हुआ
कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। जिसमें एक तेज रफ्तार की कार की कंटेनर से भिंड़त हो गई थी। जिसमें कार चालक युवक मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। युवक की पहचान डोंगरपुर निवासी सुमित पुत्र पंजाब सिंह के रूप में हुई है।