हरदोई: सिनेमा चौराहे पर कार और स्कूटी की टक्कर के बाद जमकर हुई मारपीट, पुलिसकर्मी बने रहे मूकदर्शक
Hardoi, Hardoi | Jun 11, 2026 हरदोई शहर के व्यस्त सिनेमा चौराहे पर कार और स्कूटी की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सड़क पर ही भिड़ गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।