घोड़ाडोंगरी: शाहपुर सहित जिलेभर में पुलिस ने मानव श्रृंखला, शपथ व जनजागरूकता कार्यक्रमों से नशामुक्त समाज का संदेश दिया
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे राज्यव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत शुक्रवार को थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शाहपुर पुलिस ने भी क्षेत्र में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।