सिरवेल के देवासमाल में पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर,चालक हादसे में बाल बाल बचा।सिरवेल पुलिस चौकी के देवासमाल में मंगलवार को एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है।जानकारी अनुसार देवासमाल में वाहन चालक पानी का टैंकर भरकर ले जा रहा था तभी हादसे का हुआ शिकार।