गोला: एसएसपी ने गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़हलगंज व उरुआ थाने के थाना प्रभारीयों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
Gola, Gorakhpur | Jun 18, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले बड़हलगंज, उरुआ के थाना प्रभारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बड़हलगंज थाने पर तैनात रहे थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडे को पुलिस लाइन भेजा गया तो वही निरीक्षक चंद्रभान सिंह को बड़हलगंज थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया।