जांजगीर: जर्वे (च) में बुजुर्ग महिला पर चाकू लेकर दौड़ रहा था आरोपी, जांजगीर पुलिस ने मौके से दबोचा
जांजगीर थाना पुलिस ने ग्राम जर्वे (च) में एक बुजुर्ग महिला पर चाकू लेकर हमला करने की कोशिश करने वाले आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर महिला को मारने की नीयत से दौड़ा रहा है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी ओमप्रकाश तिवारी (48) को पकड़ लिया।