चकिया: गोपाई माइनर से पखनपुरा मारपीट कांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तलवार व छूरा बरामद
शहाबगंज पुलिस ने पखनपुरा (तकिया) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गोपाई माइनरसे गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 03 पुलिस बताया की घटना में प्रयुक्त एक तलवार और एक छूरा भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुलवारी और जिशान आलम के रूप में हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अग्रिम कार्यवाही जारी है।