मलाहन टोला में शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक पर चाकू से किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
धवारी के मलाहन मे घर के सामने शराब पीने से मना करने पर मोहल्ले के दबंग धीरज प्रजापति अमोल मल्लाह व धीरू केवट ने शालु खान को डंडे से मारपीट कर दी और सिर में चाकू मार दिया । शनिवार रात 10 बजे गंभीर घायल शालु खान को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । पूर्व मे भी थाने में रिपोर्ट की गई थी लेकिन पुलिस कार्रवाई न होने पर दबंगों ने फिर घटना अंजाम दे दिया है ।