देहरादून: नगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार,चोरी की दो स्कूटी की बरामद
नगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नसीम पुत्र, शराफत, निवासी सिंगल मंडी कुसुम विहार, लक्खीबाग, थाना कोतवाली नगर देहरादून को चोरी की दो स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर वाहन चोर है, पूर्व में भी पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 8 स्कूटियां बरामद की गई थी।