फतुहा: नदी थाना पुलिस मौनिया गंगा घाट से एक वृद्ध का शव किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jul 11, 2026 मौनिया गंगा घाट से नदी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक बृद्ध का शव बरामद किया है। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। नदी थाना की पुलिस विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान करने में जुटी है।थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक शीत रूम में रखा जाएगा।