कोतवाली थाना परिसर में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब दूर-दराज से आए गाड़ियों के खरीदारों को खाली हाथ लौटना पड़ा। दरअसल, पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों की नीलामी होनी थी, जिसे देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। परिसर किसी पार्किंग स्टैंड जैसा नजर आ रहा था।