महोबा: महोबा में नाबालिग को दोबारा बहलाकर ले जा रहा युवक पकड़ा गया, पुलिस ने किया केस दर्ज
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 खजुराहो निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने छतरपुर के बछोन गांव निवासी रिंकू पर केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 2025 में भी युवक उसकी बेटी को भगा ले गया था। पुलिस ने तब किशोरी को बरामद कर नारी निकेतन भेजा था। 14 जून को आरोपी दोबारा किशोरी को महोबा से ले जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।