लखनपुर: लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई ।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डाला।