हज़ारीबाग: हजारीबाग में सियासी बयानबाजी तेज, मुन्ना सिंह का बड़ा संदेश
हजारीबाग में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रामनवमी जुलूस में हुई हत्याओं और विष्णुगढ़ मामले पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली राजनीति स्वीकार्य नहीं है। पीड़ित परिवारों से मिलकर न्याय का भरोसा दिया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही सौहार्द बनाए रखने की अपील की।