कोडरमा: गुमो में बोरिंग के दौरान विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, सड़क जाम के बाद पुलिस का आश्वासन
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतिक की पहचान गुमो निवासी इंद्रजीत पांडेय उर्फ टुनटुन के रूप में हुई है, वहीं मृतक की बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में घटनास्थल के पास मिली है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।