चरपोखरी: चरपोखरी में आग से खेल रहे किसान, प्रशासन मौन, खेत बन रहे बारूद का ढेर
प्रतिबंध के बावजूद किसान धड़ल्ले से गेहूं की पराली जला रहे हैं। जिससे पूरे इलाके में आग का खतरा मंडराने लगा है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे सामने आए एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसान खुलेआम खेतों में ठूंठ (पारली) में आग लगा रहे हैं, मानो किसी नियम-कानून का कोई डर ही नहीं। हालात इतने गंभीर हैं कि कई जगहों पर यही आग किसानों के पुआल व खलिहान तक पहुंच चुकी है।