दतिया नगर: लूट की घटना का पर्दाफाश करने पर ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को फूल मालाओं से सम्मानित किया
रतनगढ़ माता के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियों को जब लुटेरों ने छीना तो डीपार थाना क्षेत्र में डर का माहौल बन गया था। लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते, उससे पहले ही कानून के रखवालों ने अपनी मुस्तैदी से उन्हें दबोच लिया। एसपी मयूर खंडेलवाल के कुशल निर्देशन में डीपार पुलिस की इस कार्रवाई पर ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों का फूल माला से सम्मान किया ।