सिंघेश्वर: सिंहेश्वरनाथ धाम में भव्य महाआरती, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर, उमड़ी भक्तों की भीड़
बिहार के सिंहेश्वरनाथ मंदिर में रविवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवगंगा तट पर डमरू, शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आपको बता दें कि प्रत्येक रविवार को शाम 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती जारी है।