कोलायत: कोलायत क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचा विकास रथ, योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई
कोलायत के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा विकास रथ अभियान लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। शनिवार को यह विकास रथ झझु, चकविजयसिंहपुरा, हाडला, अक्कासर सहित आसपास के अन्य गांवों में पहुंचा, जहा रथ के माध्यम से लोगों तक योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और रथ का स्वागत किया।