गोवर्धन: जुल्हैदी गांव में मकान के अंदर रहस्यमयी विस्फोट, 100 मीटर दूर जाकर गिरे बर्तन, दीवारों में आईं दरारें
गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हैदी गांव में सोमवार की रात एक मकान के अंदर अचानक इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। धमाके की गूंज इतनी तेज थी कि लोग दहशत में अपने घरों से बाहर भागने लगे। गनीमत यह रही कि इस भयानक विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता ने पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं।