जांजगीर: जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप 4 मई को विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में करेंगे सत्याग्रह
जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप ने अनुदान वितरण में कथित भेदभाव और रुके विकास कार्यों के विरोध में 4 मई को सत्याग्रह पर बैठने का ऐलान किया है। यह सत्याग्रह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने होगा। पहले यह कार्यक्रम 1 मई को प्रस्तावित था, लेकिन अवकाश के चलते तिथि बदली गई। कश्यप ने आरोप लगाया कि जिले में कई योजनाएं अधूरी हैं और विकास का