शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड के तीन पंचायत में 3 करोड़ 60 लाख 50 हजार 93 रुपया का हुआ घोटाला, श्यामपुर भटहां थाना में FIR दर्ज
डुमरी कटसरी प्रखंड के तीन पंचायत में 3 करोड़ 60 लाख 50 हजार 93 रुपया का घोटाला हुआ है. बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने श्यामपुर भटहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बीडीओ ने बताया कि मुकेश कुमार जन सेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव फुलकाहा, मकसूदपुर कररिया व रोहुआ पंचायत में 15वीं वित्त व षष्टम राज्य वित्त योजना में घोटाला की है. पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है।