भरथना: बकेवर के नगला खादर में छत के ऊपर बिजली तार की चपेट में आई बकरी, हुई मौत
बकेवर के नगला खादर गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे छत पर चढ़ी बकरी छत के ऊपर झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक सुमित पुत्र विलास ने बताया कि घर के ऊपर से निकली बिजली लाइन हटाने के लिए कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बकरी की मौत से सुमित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।