नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के प्रतापनगर गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग को सांप के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया।