सदर: प्रयागराज मंडल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई, बिना किसी 'आश्वासन' के सीधे सस्पेंड हुए 20 डॉक्टर
Sadar, Allahabad | May 23, 2026
प्रयागराज के स्वरुप रानी नेहरू हॉस्पिटल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच हिंसक झड़प के बाद अस्पताल प्रशासन ने 20 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। यह प्रयागराज मंडल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों पर एक साथ निलंबन की कार्रवाई हुई है। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब डॉक्टरो की लापरवाही नहीं चलेगी।