जगदलपुर: विश्व योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन, पंतजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पाणिग्रही ने दी जानकारी
12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में मनाया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग। इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें।