सिमडेगा: सिमडेगा के गांगुटोली में पुलिस का अभियान, होटल से 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ संचालक जेल भेजा गया
सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के गांगुटोली में पुलिस के द्वारा बीती देर रात सन्नी ढाबा में छापेमारी अभियान चलाकर 8 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस मामले में संचालक सतीश साहू को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया ।एसडीपीओ के द्वारा शनिवार को 4:30 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।