Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
sunilhdi007
4
हरदोई: हरदोई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में अज्ञात युवक के शव की तीसरे दिन हुई शिनाख्त, पहचान मल्लावां के छोटेलाल के रूप में
Hardoi, Hardoi
| Jul 8, 2026
#national
#death
#crime
MORE NEWS
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026
भक्ति और शिक्षा के संगम का साक्षी बना उमरारी, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर का हुआ भूमि पूजन . #हरदोई: जनपद हरदोई के कोथावां विकासखंड अंतर्गत ग्राम उमरारी रविवार को भक्ति, संस्कार और शिक्षा के अद्भुत संगम का साक्षी बना। यहां नैमिषारण्य के परम पूज्य भू-लोकवासी स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज की पावन स्मृति में स्थापित होने जा रहे स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे परम पूज्य स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज ने अपने पूज्य गुरु स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण का आधार होती है। गुरु परंपरा के आदर्शों पर आधारित यह विद्यालय आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करेगा। भूमि पूजन के दौरान उपस्थित आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूरे वातावरण में गूंजते वैदिक मंत्रों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर गुरु परंपरा को नमन किया और विद्यालय निर्माण के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह 'रानू' ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने स्वामी शाश्वतानंद जी महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक दक्षिणा अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे भविष्य में आदर्श नागरिक बन सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु, विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सैकड़ों नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता और श्रद्धालुओं की भक्ति भावना ने समारोह को यादगार बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण, वैदिक परंपराओं का अनुपालन और शिक्षा के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर भविष्य में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का केंद्र बनेगा तथा समाज में शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का नया प्रकाश फैलाएगा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2026
बेनीगंज में सड़क हादसे के बाद एफआईआर पर बवाल: "आरोपी को बचाने के लिए पुलिस ने खेला खेल", परिजनों का गंभीर आरोप . #हरदोई: live बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत के बाद अब एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मृतक के परिजनों ने बेनीगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नामजद आरोपी को बचाने के उद्देश्य से पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से पहले ही अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घटना 25 जुलाई 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कोथावां अंतर्गत इकरी मजरा नगवा निवासी 55 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र शिवराम साइकिल से कोथावां बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान संडीला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHAW331THE42609) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विश्वनाथ को राहगीरों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी विश्व मोहिनी और बड़े भाई जयपाल का आरोप है कि जिस मोटरसाइकिल चालक ने विश्वनाथ को टक्कर मारी थी, उसे पुलिस ने घटनास्थल से ही पकड़ लिया था। उनका कहना है कि आरोपी गोल्डी पुत्र गुड्डू खान, निवासी कल्याणमल है, जिसे कुछ देर कोतवाली में बैठाने के बाद बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे वे नामजद आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने यह कहकर तहरीर दर्ज नहीं की कि "प्रिंटर खराब है, कल रिपोर्ट दर्ज कर एफआईआर की प्रति दे दी जाएगी।" लेकिन अगले दिन 27 जुलाई की सुबह जब मृतक का 20 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार एफआईआर की प्रति लेने कोतवाली पहुंचा तो पुलिस की बात सुनकर परिवार हैरान रह गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा तो 26 जुलाई को ही दर्ज हो चुका है। जब एफआईआर की प्रति देखी गई तो उसमें आरोपी को अज्ञात दर्शाया गया था। यही नहीं, परिजनों का आरोप है कि जिस तहरीर में स्पष्ट रूप से आरोपी का नाम और पता लिखा गया था तथा जो मृतक के पुत्र प्रशांत कुमार के नाम से दी जानी थी, उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक पक्ष का आरोप है कि इकरी गांव निवासी हेमनाथ पुत्र रामप्रसाद ने पुलिस की मिलीभगत से मृतक की पत्नी विश्व मोहिनी के नाम से लिखित तहरीर का उपयोग कर उनके कोतवाली पहुंचने से पहले ही अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी, ताकि नामजद आरोपी को बचाया जा सके। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि जब उन्होंने रात करीब 8 बजे तहरीर दी थी, तो फिर एफआईआर उसी दिन दोपहर लगभग 3 बजे कैसे दर्ज हो गई? उनका कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है और पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में है। आरोप है कि बाद में पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज हो चुका है और जांच के दौरान आरोपी का नाम एफआईआर में सम्मिलित कर दिया जाएगा। लेकिन इस जवाब से मृतक परिवार संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि यदि शुरू से ही नामजद आरोपी का उल्लेख कर मुकदमा दर्ज किया जाता तो मामले की दिशा ही अलग होती। मृतक की पत्नी विश्व मोहिनी ने उच्च पुलिस अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, वास्तविक आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा एफआईआर दर्ज करने में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के बेनीगंज मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उसे दूसरा मोड़ देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलना मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उच्चाधिकारी पीड़ित परिवार के आरोपों की किस प्रकार जांच कराते हैं और क्या सड़क हादसे के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने में हुई कथित अनियमितताओं पर भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होती है। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2026
बिहार के सारण जिले के रहने वाले बृजेश कुमार का लगभग 2 महीने पहले अपनी पत्नी से अदालत द्वारा तलाक हुआ था। हाल ही में बृजेश न्यायालय (कोर्ट) में अपने तलाक के जजमेंट की कॉपी (फैसले की प्रति) लेने गए थे। न्यायालय परिसर या उसके आसपास उनकी पूर्व पत्नी से फिर से सामना हो गया और दोनों के बीच कहासुनी एवं विवाद हो गया। वीडियो की मुख्य बातें: घटना के दौरान पूर्व पत्नी बृजेश की बाइक के हैंडल से लटक गई विवाद के दौरान हेलमेट उतारकर चेहरे पर मुक्के बरसाने का दृश्य सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2026
Hardoi, Hardoi | Jul 27, 2026
हरदोई: हरदोई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में अज्ञात युवक के शव की तीसरे दिन हुई शिनाख्त, पहचान मल्लावां के छोटेलाल के रूप में - Hardoi News