साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त हेमंत सती व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की उपस्थिति में ईद व रामनवमी पर्व को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों व अन्य लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। वही कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है इसका भी ध्यान रखना सुनिश्चित करेंगे।