साहिबगंज: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन, उपायुक्त ने सुनी आमलोगों की समस्या
समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान दूरदराज के इलाकों से अपनी समस्या को लेकर आए हुए आमलोगों की समस्याओं से उपायुक्त रूबरू हुए एवं उनकी समस्या को जानकर उन्हें अपने स्तर से कार्यवाही करने का भरोसा सभी लोगों को दिया। वही अधिकारियों को लोगों की समस्या का हल निकालने कहा